फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेड़ा गांव से शुरु हुआ जिले में समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले में ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा रविवार से शुरू हो गया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी ने ग्राम पंचायत कमेड़ा में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। सीडीओ ने ग्रामीणों और अधिकारियों के साथ गांव के सार्वजनिक स्थलों और रास्तों पर सफाई अभियान चलाया। पखवाड़े के तहत 15 दिनों मेें जिले की 613 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

डीडीओ आनंद सिंह तथा उद्योग विभाग के महाप्रबंधक एमएस सजवाण ने मंडल गांव में पखवाड़े का शुभारंभ किया। दशोली ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में महिलाओं ने पंचायत भवन परिसर और गांव के आम रास्तों में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर नोडल अधिकारी नीलम, सर्वेक्षक अरविंद बिष्ट आदि मौजूद थे। पोखरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला में भी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान सरिता देवी के नेतृत्व में गांव के सार्वजनिक रास्तों में श्रमदान कर सफाई की। ग्राम पंचायत ताली-कंसारी की आशा कार्यकत्री दर्शनी देवी ने कार्तिक स्वामी मंदिर के रास्ते पर सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें