फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री के सम्मुख मंदिर समिति के सदस्यों ने केदारनाथ तक सड़क पहुंचाने की रखी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बदरीनाथ धाम में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीके टीसी) के सदस्यों से भेंट की। इस दौैरान उन्होंने यात्रा के सफल संचालन के लिए बीकेटीसी की पीठ भी थपथपाई। वहीं, समिति के सदस्यों ने केदारनाथ तक सड़क पहुंचाने के साथ ही राज्य के सभी पौराणिक मठ-मंदिरों को सुविधासंपन्न कराने की मांग की। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ही मंदिर समिति के सदस्यों से भेंट करने की इच्छा जताई थी। शुक्रवार को भगवान बदरीनाथ की शयन आरती में प्रतिभाग करने से पहले शाम साढ़े सात बजे मंदिर समिति के सभागार में समिति के समस्त पदाधिकारियों से भेंट की।
उन्होंने कहा कि छह माह तक बदरीनाथ धाम में विश्वभर से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन यात्रियों को धाम में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता है। समिति के सदस्यों ने राजनाथ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए यहां के समस्त पौराणिक मठ-मंदिरों एवं सिद्धपीठों का जीर्णोद्धार किया जाना आवश्यक है। केदारनाथ तक सड़क मार्ग की नितांत आवश्यकता है। वर्ष 2013 की आपदा से केदारनाथ तक पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री ने समिति की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर समिति के सीईओ बीडी सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य भाष्कर डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, ओम प्रकाश नेगी, हरेंद्र राणा, शिव सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें