गोपेश्वर। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के तीर्थयात्रियों के वाहन के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को चट्टान से टकराकर अलकनंदा में गिरने से बचा लिया। इससे इसमें सवार सभी 17 तीर्थयात्रियों जान बच गई।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे लामबगड़ के समीप बदरीनाथ से दिल्ली के तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रहे टेंपो ट्रेवलर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। यहां पर हाईवे पर तीव्र ढलान और नीचे के साइड अलकनंदा होने के कारण चालक ने वाहन को चट्टान से टकरा दिया। गनीमत यह रही कि हाईवे किनारे जमा रेत पर जाकर वाहन रुक गया। इससे सभी तीर्थयात्री सकुशल बच गए। तीर्थयात्री इसे भगवान बदरीनाथ की कृपा मान रहे हैं। बाद में वाहन को ठीक कराने के बाद तीर्थयात्री अपने गंतव्य को लौट गए।