फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमंतपुरम में मकान के गेट पर गिरा पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :------------
विज्ञापन

मकान के गेट पर गिरा जर्जर विद्युत पोल
-- हनुमंतपुरम कॉलोनी में टला बड़ा हादसा, क्षेत्र में घंटों गुल रही बिजली

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
गंगानगर स्थित हनुमंतपुरम कॉलोनी में एक जर्जर पोल मकान के गेट पर और दूसरा समीप ही एक खाली प्लॉट में अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। पोल के गिरते ही गंगानगर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद निगम कर्मचारियों ने नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारु की।
शुक्रवार सुबह नगर क्षेत्र स्थित हनुमंतपुरम कॉलोनी नंबर- पांच में कुशलानंद कुलियाल के मकान के आगे लोहे के गेट पर जर्जर बिजली का पोल गिर गया। इतना ही नहीं इसी के समीप एक और पोल एक खाली प्लॉट में गिर गया। आसपास कोई आवाजाही नहीं होने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। जिस समय पोल गिरने की घटना हुई, उस समय लाइनों में करंट दौड़ रहा था। पोलों के गिरने से शॉर्ट सर्किट हो गया। घबराकर आसपास के लोग बाहर दौड़े।
विज्ञापन

चिंगारियां उठती देख घर में मौजूद परिवार और पड़ोसी घबरा गए। इसी बीच ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद सप्लाई स्टेशन से गंगानगर की बिजली काटी गई। निगम कर्मचारियों ने नया पोल लगाकर घंटों बाद विद्युत सप्लाई को सुचारु किया। इस दौरान घंटों क्षेत्र में विद्युत सेवा बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद नगर पालिका सभासद बृजपाल राणा, ईशमोहन देवरानी, आरडी गौनियाल, मंजू शर्मा का कहना था कि कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में कई जर्जर पोल हैं, जोकि किसी भी वक्त गिर सकते हैं। ऊर्जा निगम जर्जर पोलों को बदलने की बजाए हादसे का इंतजार कर रहा है। उधर निगम के एसडीओ राजीव कुमार का कहना है कि पोल गिरने से कोई हादसा नहीं हुआ। उनका कहना है कि पोल को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। क्षेत्र में मौजूद सभी जर्जर पोलों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही उन्हें बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें