फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्त न मिलने से लटका कार्य ,खुले आसमान के नीचे पढ़ रहे बच्चें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाडली तृतीय (कपीरी) में विद्यालय भवन का निर्माण पूरा न होने के कारण पुराने भवन के एक कक्ष में एक से लेकर पांच तक की कक्षाएं चल रही हैं। यहीं नहीं जब सभी बच्चे एक की कक्षा में नहीं आ तो तो खुले आसमान के नीचे ही बच्चों की क्लास लगा दी जाती है।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाडली तृतीय का भवन जर्जर होने के कारण वर्ष 2015-16 में स्कूल के नए भवन निर्माण के लिए जिला योजना से 10 लाख की स्वीकृति मिली, लेकिन पूरा बजट न मिलने के कारण स्कूल का काम रुका हुआ है। स्थिति यह है कि स्कूल संचालन के लिए विद्यालय परिसर में महज एक कक्ष है और स्कूल में 20 बच्चे सहित आंगनबाड़ी के बच्चे भी पढ़ते हैं। स्कूल का ऑफिस भी इसी कमरे में है। ऐसे में अक्सर खुले आसमान के नीचे बच्चों की क्लास लगाकर पढ़ाई कराई जाती है। सुरेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह, संजय सिंह नेगी, नौमी देवी, नीतू देवी, भागेश्वरी देवी और मीना देवी आदि ने जल्द स्कूल भवन का निर्माण पूरा करने की मांग की। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी वीपीएस बिष्ट ने बताया कि स्कूल भवन का निर्माण जिला योजना से किया जा रहा है। दो माह पूर्व हुए निरीक्षण में स्कूल भवन का करीब अस्सी फीसदी निर्माण पूरा हो चुका था। अभी निर्माण के लिए पूरा पैसा नहीं आ पाया है। बच्चों के अध्ययन के लिए स्कूल में बने अतिरिक्त कक्ष में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें