फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे अधिकारी, बीडीसी में सदस्यों ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी की बैठक अधिकारियों के न आने से स्थगित हो गई। सदस्यों ने सभी विभागों के अधिकारियों पर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही 17 अक्तूबर को बैठक कराने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में हुुई बीडीसी बैठक में सुबह 11 बजे सभी सदस्य सदन में पहुंच गए, लेकिन संबंधित किसी भी विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे। करीब एक घंटे तक अधिकारियों का इंतजार करने के बाद सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। प्रमुख उर्मिला बिष्ट और प्रधानों ने कहा कि अधिकारियों को बैठक की जानकारी 15 दिन पहले दे दी गई थी। ऐसे में अधिकारियों की ओर से सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। हालांकि बीडीओ विक्रम लाल शाह ने बताया कि शुक्रवार को सरकारी अवकाश के घोषणा होने के चलते अधिकारी बैठक में नहीं पहुंच पाए हैं। बैठक में प्रधान हीरा राम की मांग पर सदन को स्थगित कर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, ज्येष्ठ उपप्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, भगवती देवी मिश्रा, आशा घुनियाल, पुष्पा नेगी, हरूली देवी, देवकी देवी, बच्ची राम, रविंद्र सिंह, जसपाल सिंह, प्रधान गोपाल सिंह दानू, खिलाप सिंह देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें