नारायणबगड़। नेहरू युवा केंद्र की ओर से पैतोली के ब्रह्मतोली खेल मेदान में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं में युवाओं ने हुनर दिखाया। 800 मीटर दौड़ में विजय गुसाईं ने प्रथम और कुशवर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पैतोली विजेता तथा रैगांव उप विजेता रहा। खो-खो में पैतोली विजेता और डुंग्री उप विजेता बने। रस्सी कूद में सविता, खुशबु तथा दीपा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में रैगांव विजेता तथा डुंग्री उप विजेता रहा। इससे पूर्व नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक दीपक गुर्साइं के नेतृत्व में ग्रामीणों और प्रतिभागी युवाओं ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। बाद में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर हरेंद्र दानू, विपिन दानू, भूपेंद्र सिंह, अनिल उनियाल और दीपक सती आदि मौजूद थे।