फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी स्वयं के खर्चे में भर रहे हाईवे पर पड़े गड्डे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे की स्थिति मायापुर में बदहाल बनी हुई है। हाईवे से उड़ रही धूल और जगह-जगह पड़े गड्ढों से व्यवसायियों और आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थिति यह है कि व्यवसायी स्वयं के खर्चे में ही मजदूरों से हाईवे के गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों का भरान करा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों व व्यवसायियों ने बदरीनाथ हाईवे के संरक्षण का जिम्मा दोबारा बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) को सौंपने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जुलाई माह में केंद्र सरकार ने बदरीनाथ हाईवे का जिम्मा रुद्रप्रयाग से जोशीमठ तक बीआरओ से हटाकर आईडीसीएल (नेशनल हाईवे इंफ्रास्टेक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) को सौंप दिया गया था। अभी तक कॉरपोरेशन की ओर से हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया है। राजेंद्र हटवाल, अनुराग थपलियाल, रामेश्वर हटवाल, हरीश पंत, मंशाराम सती, मुकेश पंत, विजय मलासी, अतुल शाह और अमित गैरोला का कहना है कि चमोली से पीपलकोटी तक बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में है। हाईवे पर उड़ रही धूल से व्यवसायियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं डीएम आशीष जोशी का कहना है कि हाईवे के सुधारीकरण के लिए आईडीसीएल के अधिकारियों को कह दिया गया है। जल्द ही हाईवे को चाक-चौबंद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें