फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में व्यवस्थाओं को चाक चौबंध करने के दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गौचर। 14 नवंबर से शुरू होने वाले सात दिवसीय राजकीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियों को लेकर हुई पहली बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में इस बार के मेले को विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरबार सिंह नेगी को समर्पित करने का सुझाव वक्ताओं ने दिया।
विज्ञापन

मेला अधिकारी एसडीएम कर्णप्रयाग केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला मैदान में अतिक्रमण, मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, शराबियों पर अंकुश लगाने और स्वच्छता संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों पर संदेशप्रद मॉडल और जानकारियां उपलब्ध कराने, विभागीय गोष्ठियों को उपयोगी बनाने, खाद्य सामग्रियों को सुरक्षित रखने, पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था करने, स्कूली बच्चों और खेल टीमों को बेहतर पुरस्कार दिए जाने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बेहतर बनाने को सुझाव दिए। मेले के उद्घाटन पर सीएम और समापन के लिए राज्यपाल को बुलाने की मांग रखी। मेलाधिकारी ने बताया कि राजकीय मेले का दर्जा मिलने से गत वर्ष मेला आयोजन के लिए दस लाख रुपये दिए जाने घोषणा हुई थी, लेकिन शासन से सिर्फ तीन लाख मेला समिति को दिए गए। बैठक में मेला आयोजन के लिए गठित विभिन्न समितियों को अधिकार संपन्न बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, प्रमुख राधा देवी, पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, गायत्री देवी, इंदु पंवार, विजय प्रसाद डिमरी, महाराज लिंगवाल, प्रकाश शैली, सुरेशी देवी और वीरेंद्र नेगी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें