फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसा ने किया शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। 28 सितंबर को शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आइसा छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर में विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में आइसा की ओर से ‘नए भारत में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता’ विषय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 28 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नई सोच विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता 13 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने बताया कि भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित पर पुरस्कार वितरित किया जाएगा। भाषण प्रतियोगिता में डा. एसपी सती, डा. दीपक बिष्ट, पोस्टर प्रतियोगिता में योगेंद्र कांडपाल व मदन मोहन चमोली निर्णायक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम के आयोजन में अतुल सती, शिवानी पांडे, सुबोध डंगवाल, कपूर सिंह, कृष्णा मिश्रा, अनिल राज, अंकित उछोली आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें