फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चार किलोमीटर की पैदल दूरी नहीं नापेंगे पाडुली गांव के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। लंबे समय के इंतजार के बाद शासन ने चार किलोमीटर कोठियालसैंण-पाडुली-लीसा बैंड सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि शासन ने सड़क निर्माण की संस्तुति दे दी है। अब पाडुली गांव के ग्रामीणों को चार किलोमीटर की पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। गोपीनाथ समग्र विकास समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र रावत, महामंत्री विनोद कनवासी, आयुष चौहान, राकेश रावत, महेंद्र सिंह राणा, योगेंद्र बिष्ट, नवल भट्ट, प्रकाश बिष्ट, पुष्पा नेगी, गोपाल दत्त और सुशीला सेमवाल ने कहा कि कई सालों से कोठियालसैंण-पाडुली सड़क की मांग की जा रही थी। शासन से सड़क की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। इधर, लोनिवि के ईई धन सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें