फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार छात्रा की आर्थिक मदद के लिए आग आए महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पॉलीटेक्निक श्रीनगर की बीमार छात्रा प्राची पडियार की मदद के लिए महाविद्यालय और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राएं आगे आए हैं। वह प्राची के लिए आर्थिक मदद जुटाने में लगे हैं। उन्होंने मंगलवार को मुख्य बाजार में छात्रा की मदद के लिए आर्थिक मदद जुटाई। उन्होंने कहा कि धनराशि को बीमार छात्रा के पिता को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

श्रीनगर पॉलीटेक्निक में पढ़ने वाली छात्रा प्राची पडियार लीवर से संबंधित बीमारी से जूझ रही है। हिमालयन अस्पताल में भर्ती प्राची का लीवर ट्रांसप्लांट होना है, जिसके लिए उसे लाखों की धनराशि की दरकार है। ऐसे में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्राची की मदद करने का बीड़ा उठाया है। छात्रों ने समाज सेवा से जुड़े संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी आर्थिक मदद करने की अपील की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता और महाविद्यालय के विवि प्रतिनिधि अंकित रावत ने बताया कि प्राची की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इस दौरान मयंक डिमरी, अंकित खंडूड़ी, संदीप, राहुल नेगी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें