गोपेश्वर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से हिंदी पखवाड़े के तहत पीजी कॉलेज में बदलते परिवेश में हिंदी की स्थिति विषय पर विचार व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्र के जिला युवा समन्वयक डा. योगेश धस्माना ने युवाओं को जीवन में हिंदी अपनाने की शपथ भी दिलाई। डा. धस्माना ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए लोक भाषाओं के संरक्षण पर जोर दिया। इतिहास के विभागाध्यक्ष शिवचंद्र सिंह रावत ने कहा कि हिंदी का विकास देश की आत्मा और अस्मिता से जुड़े हैं। संचालन डा. भावना मेहरा ने किया। इस मौके पर भूपेंद्र, अतुल कुमार, जयदीप सिंह, दिव्या, महेंद्र, मीनाक्षी, पंकज कुमार आदि मौजूद थे। गोष्ठी के दौरान देश के हिंदी के प्रमुख साहित्यकारों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।