फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स सीख रहे रॉक क्लाइंबिंग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित कृत्रिम रॉक पर देश भर के 270 एनसीसी कैडेट्स पर्वतारोहण के गुर सीख रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन एनसीसी रुड़की ग्रुप की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

नेशनल रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन सोमवार को चौरास परिसर स्थित कृत्रिम रॉक पर एनसीसी कैडेट्स को पर्वतारोहण के विभिन्न गुर सिखाए गए। एनसीसी रुड़की ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केबीके केशव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। दूसरे चरण में कैडेट्स को प्राकृतिक चट्टानों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को चार कंपनियों अल्फा, डेल्टा, चार्ली व ब्रावों में बांटा गया है। इन चारों कंपनियों के मध्य क्लाइंबिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में कर्नल आशीष कुमार, कर्नल अखिलेश खन्ना, ले. एसएस बिष्ट, सूबेदार बेलम सिंह, हवलदार भूपेंद्र सिंह रावत आदि सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें