थराली। तहसील मुख्यालय सहित नारायणबगड़ और देवाल विकासखंडों में हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। थराली के प्रमुख राकेश जोशी और देवाल की उर्मिला बिष्ट, नारायणबगड़ के जयवीर कंडारी सहित अन्य लोगों का कहना है कि तहसील के तीनों विकासखंडों में आए दिन घंटों बिजली गुल हो रही है, जिससे बाजार में लोगों को इंटरनेट, फोटोस्टेट सहित आधार कार्ड बनवाने आदि में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं सरकारी कार्यालयों में बिजली गुल होने से आए दिन काम काज बाधित हो रहा है। लोगों ने ऊर्जा निगम से जल्द आपूर्ति नियमित न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ब्यूरो