जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ में ट्राला और जेसीबी के पलटने से रविवार को सुबह तीन घंटे यातायात बाधित रहा, जिसे सुबह नौ बजे बीआरओ द्वारा क्रेन की मदद से हटाकर हाईवे को सुचारु किया गया।
बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार रात्रि को जेसीबी लेकर बदरीनाथ से जोशीमठ आ रहा ट्राला गढ़वाल स्काउट कैंप के समीप हाईवे पर पलट गया, जिससे यहां हाईवे बाधित हो गया था। जिसके बाद सुबह करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बीआरओ द्वारा क्रेन की मदद से ट्राला और जीसीबी हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया। हालांकि यातायात बाधित होने पर पुलिस की ओर से बदरीनाथ धाम जाने और धाम से आने वाले वाहनों की आवाजाही नृसिंह मंदिर बाईपास मार्ग से करवाई गई।