फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हुआ हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/उत्तरकाशी। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की ऊंची चोटियों पर तीसरे दिन भी हिमपात हुआ। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बीते शनिवार को भी रातभर बारिश रही, लेकिन रविवार को सुबह आठ बजे तक बारिश थमी और हल्की धूप खिल गई थी। दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे बाद बारिश शुरु हो गई। देखते ही देखते बदरीनाथ धाम में कोहरा छा गया और ठंड बढ़ गई। हेमकुंड साहिब में भी दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। मौसम में आए अचानक परिवर्तन से लोगों ने अपने गर्म कपड़े फिर बाहर निकाल दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले में रविवार को सुबह से शाम तक हल्की बारिश जारी रही। लगातार दो दिन से चल रही बारिश से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है, जबकि यमुनोत्री सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। गंगोत्री में भी सुबह हल्की बारिश हुई। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल ने बताया कि फिलहाल धाम में बारिश के कारण ठंडक बढ़ गई है। गोमुख क्षेत्र में बर्फबारी होने का अनुमान है, क्योंकि गंगोत्री से ऊपर उच्च हिमालयी क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों हिमपात से पहाड़ियां सफेद हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें