श्रीनगर। लीवर संक्रमण की समस्या झेल रही प्राची पडियार की मदद के लिए जगह-जगह से लोग आगे आ रहे हैं। सोशल मीडिया में इस खबर के वायरल होने के बाद से विभिन्न संगठन, युवा और छात्र प्राची के इलाज के लिए धनराशि जुटा रहे हैं। रविवार को श्रीकोट गंगानाली गांव में युवा पंकज खत्री, अजीत मेवाड़, यशीश रावत, सुनील गुसांई, पंकज मेवाड़, अखिलेश जग्गी और देवेंद्र रावत ने लगभग 12 हजार रुपये एकत्र किए। वहीं कीर्तिनगर और जाखणी गांव में विकास दुमागा, अजय, सरदार भगत सिंह व सूरज नौटियाल आदि ने लगभग 14,500 रुपये जुटाकर प्राची के पिता को सौंपे। जबकि छात्र संगठन एबीवीपी के सदस्य ऋतांशु कंडारी ने बताया कि नगर इकाई ने शनिवार और रविवार को गढ़वाल विवि सहित अन्य स्थानों में मदद के लिए राहत राशि जुटाई। लोगों ने प्राची की मदद के लिए 74 हजार 982 रुपये दिए। डॉक्टरों ने प्राची का लीवर बदलने की सलाह दी है, जिसमें 20 से 25 लाख रुपये का खर्चा आ रहा है। ब्यूरो