फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत ने बहाकर रख दी सब व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हरिद्वार आगमन को लेकर की गई भव्य साज सज्जा, हरकी पैड़ी से लेकर मुख्य आयोजन स्थल दिव्य प्रेम सेवा मिशन में किए गए हर छोटे बड़े इंतजाम बारिश ने धोकर ही रख दिए। बरसात के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के उड़ान नहीं भर पाने से महामहिम सड़क मार्ग से यहां पहुंचे।
गंगा सभा ने राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भव्य स्वागत को लेकर खास इंतजाम किए थे। रात से हो रही बारिश ने गंगा सभा के उल्लास को तगड़ा झटका दे दिया। विशेष पूजा अर्चना के लिए लगे पंडाल से भी पानी टपकता रहा। एक बार पंडाल ढह ही गया था। मुख्य आयोजन स्थल पर लगे पंडाल के आगे करीब आधा आधा फीट पानी भरा होने से जैसे तैसे भीगते हुए ही हर कोई पंडाल तक पहुंच रहा था।
विज्ञापन


कार्यक्रम बदला, शहर ने ली राहत की सांस
हरिद्वार। शुक्रवार देर रात से ही बरसात होने से हरिद्वार में यातायात व्यवस्था का दबाव नहीं था। फिर भी राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर से नहीं आने पर शहरवासियों को राहत मिली। दरअसल, राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर को भेल स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतरना था। सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के चलते चंद्राचार्य चौक, हाईवे, भीमगोडा, हरकी पैड़ी से लेकर दिव्य प्रेम सेवा मिशन तक सन्नाटा पसरा था। पुलिस ने बाजार बंद कराने के साथ ही सड़कों के किनारे वाहन पार्क नहीं होने दिए।
विज्ञापन

बरसात के चलते राष्ट्रपति के हेलीकाप्टर से आने के कार्यक्रम को लेकर बना संशय दोपहर बाद ही छंट सका। राष्ट्रपति हेलीकाप्टर से नहीं आए तो शहर में सब कुछ सामान्य ही रहा। बाजार भी दोपहर बाद खुल गए। हां, बरसात होने से बाजार में भीड़भाड़ और यातायात का दबाव नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें