फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना देने में न बरतें लापरवाही व कोताही: राज्य सूचना आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य सूचना आयुक्त ने विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारी व अपीलीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सूचना आयुक्त ने सूचना देने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सूचना आयुक्त ने कहा कि सामान्य सूचना हर हाल में 30 दिनों में दी जाए। शनिवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक में राज्य सूचना आयुक्त सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सबका प्रयास होना चाहिए कि जितनी जल्दी हो सके सूचना दी जाए। उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों में लोक सूचना अधिकारी को छूट है। यदि सूचना नहीं देना चाहते हैं तो इसका कारण बताना होगा व सूचना मांगने वाले को अपीलीय अधिकारी का पता देना होगा। बैठक में एसडीएम मायादत्त जोशी, तहसीलदार सुनील राज, लोनिवि श्रीनगर के अधिशासी अभियंता सुरेश तोमर, उपशिक्षा अधिकारी पीएल भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें