फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामहिम चखेंगे थाईलैंड के फल और दिल्ली के ड्राईफ्रूट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सागर जोशी
हरिद्वार।
धर्मनगरी पहुंच रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अल्पाहार में थाईलैंड के फल और दिल्ली के ड्राईफ्रूट का स्वाद चखेंगे। इसके साथ ही पतंजलि का जूस भी उनकी डाइट में शामिल किया गया है। थाईलैंड से अमरूद और अंगूर मंगवाए गए ह्रैं, जबकि ड्राईफ्रूट को दिल्ली से मंगवाया गया हैं।
शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे हरिद्वार पहुंच रहे महामहिम धर्मनगरी में भोजन तो नहीं करेंगे, लेकिन उनके लिए अल्पहार के रूप में फलों और ड्राईफ्रूट की व्यवस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से की गई है। हालांकि उन्होंने खाने की भी व्यवस्था की है, जिसमें पनीर, आलू, गोभी की सब्जी रखी है। राष्ट्रपति सवा चार बजे दिव्य प्रेम सेवा मिशन पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति का दिव्य प्रेम सेवा मिशन से महामहिम का पुराना नाता रहा है। इस लिहाज से मिशन को महामहिम की जरूरतों की पूरी जानकारी है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम की मानें तो राष्ट्रपति को खाने में सादा भोजन ही पंसद है। संस्था ने अल्पाहार के लिए गुरुजी कैटर्स को जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुजी कैटर्स के अधीर कौशिक की मानें तो महामहिम को अल्पहार में पपीता, अनान्नास, सेब, अमरूद और अंगूर दिया जाएगा। इसके अलावा ड्राइफ्रूट और जूस को भी अल्पाहार में शामिल किया गया है। बताया कि अमरूद और अंगूर थाईलैंड से मंगवाया गया है। जबकि ड्राइफ्रूट में शामिल काजू दिल्ली से मंगवाया गया है। बादाम और किसमिस भी अच्छी क्वालिटी की दी जाएगी। जबकि जूस पतंजलि का दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें