फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार संघ ने निविदाओं में ई-टेंडर व्यवस्था समाप्त करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली के ठेकेदार संघ ने निविदाओं में ई-टेंडर व्यवस्था समाप्त करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जल्द आंदोलन का एलान किया।
विज्ञापन

नगर में संघ के अध्यक्ष पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में ठेकेदारों ने विभागों में पंजीकरण पूर्व की भांति करने की मांग उठाई। कहा गया कि पंजीकरण की अवधि पांच साल तक निर्धारित की जाए। बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए छोटे-छोटे टेंडर आमंत्रित करने चाहिए, जिससे स्थानीय ठेकेदारों को रोजगार मिल सके। अधिशासी अभियंता के स्तर की निविदाओं पर ई-टेंडर लागू न किया जाए। साथ ही किसी भी कार्य के अनुबंध पर जीएसटी की दरें पूर्व की भांति छह फीसदी ही रखी जाए। कहा गया यदि मांगों पर शासन से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुंदर सिंह फर्स्वाण, उदय सिंह, कुंदन सिंह, बलवीर लाल, वीरेंद्र सिंह, यामीन, रविंद्र, कमल सिंह, थान सिंह, यशपाल सिंह, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, दिगंबर रावत, सुनील बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें