फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉकों में धार्मिक महोत्सवों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल/नारायणबगड़। देवाल और नारायणबगड़ ब्लॉकों में चल रहे धार्मिक महोत्सवों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देवाल मुख्यालय में आयोजित दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत देवी ब्रह्मचारिणी की आरती से हुई। दिन भर बारिश के बाद भी पांडाल माता के कीर्तन-भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कपूर मिश्रा, कुरूड़ मंदिर समिति के ललिता प्रसाद गौड़, कमलेश मिश्रा, नंद किशोर मिश्रा, कैलाश चंद्र, गणेश चंद्र, लक्ष्मी दत्त, बसंत बल्लभ सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहै। वहीं नारायणबगड़ के सिमली गांव में चल रहे पांडव नृत्य के दूसरे दिन पांडव पंय्या के पौधे की न्यूतेण रस्म को अदा करने के लिए गोटिलधार गए। पंडित नंदराम सती ने वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पंय्या न्यूतेण की रस्म निभाई। इसके बाद पांडव गांव में पहुंचे और ढोल-दमाऊं की थाप पर 16 कलाओं पर आधारित पांडव नृत्य कर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें