श्रीनगर। शहर की वितरक यूनियन ने बैठक आयोजित कर जीएसटी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान वितरकों ने जीएसटी के तहत शुरुआती दौर में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता किए जाने की बात कही।
शुक्रवार को स्थानीय कल्याणेश्वर धर्मशाला में श्रीनगर वितरक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने जीएसटी लागू होने से शुरुआती दौर की परेशानियों पर चर्चा की। इस दौरान सभी वितरकों ने निर्णय लिया कि समस्याओं के निस्तारण व पूर्ण जानकारी के लिए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर सहयोग लिया जाएगा। इसके अलावा वितरकों ने साइबर ठगी जैसे गंभीर विषयों पर भी चर्चा करते हुए ऑन लाइन मार्केटिंग पर विरोध जताया। मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश आहूजा, प्रवीन अग्रवाल, सुशील चमोली, पुनीत मित्तल, जयवीर सिंह राणा, सुबोध हटवाल, बलवीर कंडारी, नरेंद्र धनाई, अनिल मंमगाई आदि मौजूद थे।
ब्यूरो