गोपेश्वर। क्राईस्ट एकेडमी गोपेश्वर के 13 वर्षीय छात्र वैभव प्रकाश और 11 वर्षीय छात्रा यशस्वी पुरोहित का चयन ब्लैक बेल्ट के लिए हुआ है। ये दोनों बच्चे आगामी नवंबर माह में जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ताइक्वांडो कोच शुभम शाह का कहना है कि दोनों बच्चों का चयन ब्लैक बेल्ट के लिए हुआ हैै। अब चमोली के बच्चे ताइक्वांडो में दिलचस्पी ले रहे हैं। इन दिनों जिले के बच्चों को रानीखेत में ताइक्वांडो का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।