फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र का दुकानदार से हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रेल पुलिस चौकी के ठीक सामने पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल जौरा के बेटे का कपड़ा कारोबारी से विवाद हो गया। रेल पुलिस चौकी कैंपस में चले आरोप- प्रत्यारोप के बीच पूर्व पालिकाध्यक्ष उठकर चले गए। किसी भी पक्ष ने एक- दूसरे के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
पूर्व पालिकाध्यक्ष की रेल चौकी के ठीक सामने बिल्डिंग और घर है। बिल्डिंग की कुछ दुकान वह बेच चुके हैं, लेकिन भूतल की एक दुकान उन्हीं के पास है। बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष का बेटा जब भूतल में अपनी दुकान की तरफ जाने वाले रास्ते पर लोहे का गेट लगाकर बंद कर रहा था, तो पड़ोसी कपड़ा कारोबारी यशपाल सिंह ने उसका विरोध किया। आरोप है कि पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे ने दुकान में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। हंगामा होने पर प्रकरण रेल चौकी जा पहुंचा। रेल चौकी कैंपस में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष एक- दूसरे पर आरोप लगाते रहे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने मौके पर जाकर विवाद के मुद्दे का जायजा लिया। रेडीमेड कपड़ा कारोबारी का आरोप है कि गेट गलत तरीके से लगाया जा हा है, ऐसे में उनकी दुकान प्रभावित हो रही है। इधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष पक्ष का कहना था कि भूतल की सुरक्षा को देखते हुए गेट लगा रहे हैं। चौकी में ही समझौते के प्रयास चलते रहे इसी बीच पूर्व पालिकाध्यक्ष के उठकर चले जाने से विवाद निपट नहीं सका। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


जुर्स कंट्री में फ्लैट में लाखों के जेवरात उड़ाए
हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग पर बनी जुर्स कंट्री सोसायटी में एक फ्लैट से कई लाख के सोने के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
ज्वालापुर के कटहरा बाजार में व्यापारी अजय दुर्गा की सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट की दुकान है। वे रोजाना की तरह दुकान पर चले गए थे। उनकी पत्नी इसी दौरान किसी कार्य से बाजार गई थी। दोपहर को करीब ढाई बजे जब वे घर पहुंचे, तो देखा कि उनके दरवाजे का कुंडा निकला हुआ था। अंदर पहुंचने पर देखा कि अलमारी से सोने का एक सेट, एक अंगूठी और एक चेन गायब थी। व्यापारी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मौका मुआयना कर पड़ोसियों से भी जानकारी ली। लेकिन किसी ने किसी संदिग्ध के दिखाई देने की बात से इंकार किया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन


चोरी के आरोप में महिला गिरफ्तार
हरिद्वार (ब्यूरो)। प्रेमनगर आश्रम के पास महिला यात्री की चांदी की पायल चोरी कर रही एक खानाबदोश महिला को लोगों ने पकड़ लिया। एसआई कैलाश बिष्ट ने बताया कि पवन कुमार निवासी प्रेमनगर आश्रम ने महिला शकीला निवासी रतलाल छावडा दरगाह मध्यप्रदेऱ्श के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें