फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितर विसर्जन पर 1955 तीर्थयात्रियों ने किया बदरीनाथ में पितर तर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। श्राद्ध पक्ष में बदरीनाथ धाम के ब्रह्म कपाल में 1955 तीर्थयात्रियों ने पितरों को तर्पण दिया। मंगलवार को पितृ विसर्जन के दिन ब्रह्म कपाल में तर्पण करने के लिए तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ी। तीर्थयात्री मधुसूदन गौड़, जमुना, गुजरात के तीर्थयात्री प्रवीण भाई, अरविंद पटेल और जानकी वैन का कहना है कि अलकनंदा किनारे पितरों का तर्पण किया और बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ की महिमा आज तक सुनीं थी और यहां आकर मन को शांति मिल रही है। ऋषिकेश से यहां पहुंचे दर्शन सिंह रावत का कहना है कि ब्रह्म कपाल में पितृ तर्पण से मन को सुुकून मिलता है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंगलवार को 2735 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 7,44797 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जबकि अभी तक 4,28115 तीर्थयात्री केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें