गोपेश्वर। नगर के अल्कापुरी मोहल्ले में एक महिला ने खुद पर मिट्टी तेल छिटक कर आग लगा ली। परिजनों ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
नेपाल निवासी बसंती देवी पति दीपक थापा के साथ अल्कापुरी मोहल्ले में रह रही थी। सोमवार को रात नौ बजे पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दीपक दूसरे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब दूसरे कमरे से बसंती के चिल्लाने की आवाज आई, तो वह कमरे में पहुंचा देखा की बसंती पर आग लगी हुई थी। दीपक ने आनन-फानन में आग बुझाई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने गंभीर अवस्था में पति से झगड़े के बाद खुद को आग लगाने की बात कही है।