आदिबदरी। पुरातत्व विभाग ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आदिबदरी नाथ मंदिर में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली। साथ ही छात्र-छात्राओं की चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी हुईं।
पेंटिंग प्रतियोगिताओं में सृष्टि चौहान ने प्रथम, शैलजा द्वितीय और नेहा बहुगुणा-वेदिका चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में शैलजा बहुगुणा प्रथम, अमन कुमेड़ी द्वितीय तथा अमित बहुगुणा तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि धर्म सिंह नेगी ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जन जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी मनदीप सिंह, मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल, अतर सिंह भंडारी, नरेंद्र चाकर, अखिलेश सती सहित आदिबदरी, जुलगढ़, थापली, पिंडवाली आदि गांवों के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।