फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मल्ला में शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से पठन-पाठन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल मल्ला में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति को लेकर जन प्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। ग्राम प्रधान आनंद बल्लभ कुनियाल और पीटीए अध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत दोनों अध्यापक पदोन्नति और स्थानांतरित होकर अन्यत्र विद्यालयों में चले गए हैं। और शिक्षा विभाग ने यहां पर व्यवस्था के तहत एक शिक्षक की तैनाती की है, लेकिन यहां पर व्यवस्था के तहत लगाए गए शिक्षक को विभागीय कार्यों से ब्लॉक मुख्यालय जाने पर अधिकांश विद्यालय में पठन-पाठन कार्य प्रभावित रहता है। कहा कि कई बार खंड शिक्षा अधिकारी से विद्यालय में स्थायी शिक्षक की तैनाती की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द विद्यालय में मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। उप शिक्षाधिकारी आरपी अवस्थी ने जल्द स्थायी शिक्षक की तैनाती कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें