देवाल। ब्लॉक मुख्यालय में नवरात्र के अवसर पर 21 सितंबर से दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष कपूर मिश्रा ने बताया कि नव दुर्गा का दरबार सजा दिया गया है। बंगाल से आए मूर्तिकारों ने दुर्गा की आकर्षक मूर्तियों को तैयार कर आयोजन स्थल पर रख दिया गया है। दस दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 21 सितंबर को कलश यात्रा के साथ होगा और 30 सितंबर को कैल-पिंडर नदी के संगम पर मूर्तियों के विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। ब्यूरो