फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया। सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार महंगाई रोकने में विफल हो गई है। पेट्रोल-डीजल, बिजली और पानी के दरों पर लगातार की जा रही वृद्धि से लोग परेशान है। कहा कि जीएसटी के नाम पर छोटे दर्जे के दुकानदारों का शोषण किया जा रहा है, जिससे व्यापारी भुखमरी की कगार पर आ चुके हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द राज्य में महंगाई की दरों को नहीं घटाया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में पार्टी के नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश सती, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव राजेश्वरी नेगी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, रमेश सिदोला, ईश्वरी मैखुरी, धन सिंह पुंडीर आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें