फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से बंद थराली का कोलपुड़ी-बुरसोल मोटर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। तहसील मुख्यालय थराली से सोल पटटी के बूंगा, कोलपुड़ी, गेरूड़ और बुरसोल को जोड़ने वाली सड़क कोलपुड़ी-बुरसोल पिछले दो माह से बंद है। ग्रामीण लगातार सड़क को खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिए इस्टीमेट भेजने की बात कह पल्ला झाड़ रहा है। सड़क बंद होने से इन गांवों की दो हजार से अधिक आबादी को 20 किमी से अधिक पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बूंगा के कलम सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने के चलते गांवों में राशन का संकट पैदा हो गया है। तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में ग्रामीणों को बीस किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों तक जाने वाले पहुंच मार्ग भी जगह जगह क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। बूंगा की प्रधान गोदाम्बरी देवी, गेरूड़ प्रधान कमला देवी, बुरसोल प्रधान रणजीत सिंह ग्रामीण भूपाल सिंह और सोल विकास समिति के अध्यक्ष हयात सिंह नेगी का कहना है कि यदि शीघ्र सड़क नहीं खोली गई, तो क्षेत्र के लोग आंदोलन करेंगे। लोनिवि के सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने बताया कि डुंग्री, बूंगा के बीच में 60 मीटर सड़क बह गई है। साथ ही क्षतिग्रस्त भूभाग में लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे सड़क का काम नहीं हो पा रहा है, जिससे काम करने में दिक्कत आ रही है। मलबा हटाने के लिए क्षतिग्रस्त सड़क के ट्रीटमेंट के लिए इस्टीमेट शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें