कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ विकासखंड के सणकोट गांव की विद्युत लाइनें जर्जर हाल में है। ग्रामीण पप्पू सिंह रावत, मनोज नेगी, राजेंद्र बुटोला, प्रदीप नेगी आदि ने कहा कि कई सालों से गांव के लिए बिछाई गई विद्युत लाइनें जर्जर हालत में है। कई जगह तार झूल रहे हैं। तो कई विद्युत पोल सड़ गए हैं। आए दिन लाइनों में आ रही तकनीकी खराबी से ग्रामीणों से टीवी, पंखे सहित विद्युत चालित उपकरण फुंक रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम के अभियंता समस्या का हल नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर लाइनों की मरम्मत और विद्युत पोलों को बदलने की मांग की है। ब्यूरो