आदिबदरी। बरसात के कम होते ही आदिबदरी नाथ मंदिर में देश और विदेशों के श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है। सोमवार को दक्षिण भारत के बैंगलूरू के करीब 400 तीर्थ यात्रियों ने भगवान आदिबदरी नाथ की महाभिषेक पूजा में शामिल हुए। मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने विष्णु शहस्त्र नाम और नामावलियों से भगवान श्री हरि विष्णु की पूजाएं संपादित कर तीर्थ यात्रियों को सुख- समृद्धि का आशीर्वाद दिया। ब्यूरो