बदरीनाथ (ब्यूरो)। उत्तराखंड रक्षा अभियान के तहत सोमवार से विभिन्न हिंदू संगठनों ने बदरीनाथ धाम से संकल्प अभियान शुरू किया। अभियान के तहत देवभूमि के तीर्थ स्थलों पर एक समुदाय विशेष के लोगों की ओर से व्यवसाय चलाने का विरोध किया गया। इस दौरान अभियान के सदस्यों ने धाम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। अभियान का नेतृत्व कर रहे स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। इस मौके पर हरिकृष्ण किमोठी, विनोद नवानी, संदीप भट्ट, विनोद डिमरी, विपुल डिमरी, पीतांबर मोल्फा, प्रवीन ध्यानी आदि मौजूद थे। वहीं धाम में शांतिभंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने अभियान से पहले ही कुछ दुकानों को बंद करवा दिया था।