फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को दिया डिजीटल एजुकेशन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से दशोली और कर्णप्रयाग ब्लॉक के सात शिक्षकों को डिजिटल एजुकेशन प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षक अश्विनी और अशोक रंजन ने शिक्षकों को डिजिटल लेसन प्लान, ग्रुप एक्टिविटी एवं छात्रों के लर्निंग लेबल बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया। सोमवार को कार्यशाला के समापन पर फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक राजीव बहुगुणा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन की ओर से जिले के 75 विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को संचार क्रांति से जोड़ना है। इस मौके पर बीईओ वीपी बिष्ट, प्रो. ललित पांडे, अनिल रावत, देवेंद्र दानू, महावीर कंडवाल, पवन असवाल और विनीता बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन


सीएमओ से मिलीं आशा सुपरवाइजर
गोपेश्वर। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आशा सुपरवाइजरों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दस दिवसीय प्रशिक्षण की धनराशि का शीघ्र भुगतान करनेे, अप्रैल-मई-जून-जुलाई का वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष किरन बिष्ट, सचिव मोनिका रौतेला, उपाध्यक्ष गीता गौड, पूनम, उर्मिला, हेमा, दीपा, अंजू, मुन्नी और रेखा शामिल थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें