फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला कांग्रेस कमेटी ने महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि खाद्यान्न व फल-सब्जियों के मूल्यों में अत्यधिक वृद्धि से आम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी, प्रमोद बिष्ट, दीवान सिंह, युद्धवीर बर्त्वाल, महेंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह पंवार, रेनू नेगी, ममता बिष्ट, गोविंद सिंह रावत, अंकित फर्स्वाण, नंदन सजवाण, राजेंद्र सिंह नेगी, प्रभाकर भट्ट और अनिल कठैत ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि मौजूदा समय में संपूर्ण देश में महंगाई चरम पर है। खाद्यान्न, फल-सब्जी व पेट्रो पदार्थों के दामों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। पदाधिकारियों ने शीघ्र महंगाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई है, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें