फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन पर कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया तो कहीं पौधे रोपे गए। कहीं मरीजों को फल बांटे गए।
राज्य मंत्री रेखा आर्य की साइकिल रैली के समापन स्थल पंतद्वीप में समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मेनका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वच्छता अभियान को इस तरह प्रभावी बना दिया है कि यह अब लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को स्वच्छता से जुड़ना चाहिए। अभियान में काबीना मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री रेखा आर्य, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष नरेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
वहीं भाजयुमों ने दूधाधारी चौक पर 200 मीटर भगवा वस्त्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया। हस्ताक्षर अभियान के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के प्रयास से दुनिया में भारत को नई पहचान मिली है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन चौहान, विपिन चौहान, जिला महामंत्री रेशु चौहान, मंडल अध्यक्ष विदित शर्मा, जौली प्रजापति, पार्षद अनिल मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। महामंत्री आशु चौधरी, रेशु चौहान, सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष अनिरुद्घ भाटी ने रैली में शामिल राज्य मंत्री रेखा आर्य का फूलमाला से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना ने गोविंद घाट पर सफाई अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मानाया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से दो अक्तूबर 2014 को स्वच्छ भारत सुंदर भारत अभियान की शुरुआत की गई। अब इस अभियान को लेकर पूरे देश में लगातार जागरुकता बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रवि जैसल, मंडल उपाध्यक्ष राकेश नौटियाल, विजय ग्वाडी, राज जाटव, पर्थ दूबे, सरोज जखडा, किरन भाटिया, मृदुल कौशिक, अमित कुमार, दीपक बंसल, रितेश नौटियाल, विकास कुमार आदि मौजूद थे। भाजयुमो के जिला महामंत्री आशु चौधरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वामी चिदानंद कुष्ठ आश्रम एवं महंत दयाल पुरी कुष्ठ आश्रम चंडी घाट में फल वितरित किए गए। इस अवसर पर लव शर्मा, प्रवीण श्रीवस्तव, मोहित वर्मा, विंदरपाल, रकित वालिया, विपिन शर्मा, पंकज चौधरी, अजीत सिंह, प्रशांत चौधरी आदि मौजूद थे। सेव गंगा फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कनखल स्थित श्रीयंत्र मंदिर में यज्ञ करते हुए प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर दीपक तालियान, मनीष चौधरी, रजत भारद्वाज, नरेश पुंडीर, सतीश शर्मा, अंश मल्होत्रा, दीपक मौर्य, सूरज, मुकेश कौशिक, अजीत पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें