फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर प्रधानों ने किया बीडीसी बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में प्रधानों ने मानदेय बढ़ाने, राज्य वित्त में कटौती बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर बैठक का बहिष्कार किया। प्रधानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार कार्रवाई नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के बैठक में होने से बैठक का कोरम पूरा रहा और बैठक की कार्रवाई देर शाम तक चली। बैठक में ब्लाक की खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा गरमाया रहा।
विज्ञापन

प्रमुख राकेश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमबल्लभ शर्मा ने चेपड़ों में बन रहे झूला पुल में अनियमितता का मामला उठाया।क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदू बहुगुणा ने थराली-देवाल मार्ग की दयनीय स्थिति के साथ ही थराली कस्बे को ग्राम पंचायत ही रहने देने का मामला रखा। क्षेत्र पंचायत तलवाड़ी सुभाष पिमोली ने कहा कि निर्माणधीन तलवाड़ी-विजयपुर सड़क पर नालियों का निर्माण न होने से मलबा घरों में घुस रहा है। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में झूलती बिजली लाइनें, क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत करने के साथ ही सोल पट्टी में पशुओं को हो रहे मुंहपका, खुरपका रोग से निजात दिलाने के मामले भी सदन में उठे। बैठक में डीडीओ आनंद सिंह, बीडीओ डीडी उनियाल, एसडीएम सीएस डोबाल, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी देवीदत्त उनियाल, उपजिलाधिकारी चंदन सिंह डोबाल, जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, कनिष्ठ प्रमुख नवीन मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें