श्रीनगर। स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने मुख्य मार्गों पर रैली निकाली। इस दौरान छात्रों ने नारों व स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
शुक्रवार को जयदयाल संस्कृत महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्रों ने गणेश बाजार, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया। वहीं सुमनलता प्लेग्रुप में अभिभावकों के साथ स्वच्छता गोष्ठी आयोजित की गई। राजकीय हाईस्कूल उफल्डा में छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ली।