फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की सिविल भूमि में मलबा गिराने से नाराज ग्रामीणों ने तीन घंटे तक किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। लोल्टी गांव की सिविल भूमि पर सड़क चौड़ीकरण का मलबा डाले जाने से नाराज ग्रामीणों ने बीआरओ के विरोध में तीन घंटे तक तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर तीन दिनों में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीआरओ इन दिनों थराली से ग्वालदम तक सड़क चौड़ीकरण का काम कर रहा है और बिना डंपिंग जोन बनाकर जहां-तहां मलबा डाल रहा है। इस पर महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी तथा ग्राम प्रधान भागा देवी के नेतृत्व में लोल्टी और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने थराली-ग्वालदम तिराहे से जुलूस निकाला और तहसील राड़ीबगड़ में बीआरओ के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि बीआरओ चौड़ीकरण के नाम पर लोल्टी गांव की वन पंचायत और गौचर पनघट की भूमि पर मलबा गिरा रहा है, जिससे गांव का चारागाह नष्ट हो चुका है। 200 से अधिक चारा प्रजाति के पौधे मलबे की भेंट चढ़ चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की सिविल भूमि को मलबे से बर्बाद किया जा रहा है। यही नहीं सड़क से लगे खेतों में भी मलबा उड़ेला जा रहा है, जिससे किसानों की फसलें और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। दूसरी ओर बीआरओ के सहायक अधिशासी अभियंता प्रेमनारायण का कहना है कि पूर्व में ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर मलबा गिराने की सहमति दी थी। अब ग्रामीण अचानक मना कर रहे हैं। ग्रामीणों की मनाही पर काम रोक दिया गया है। अब गांव की सिविल भूमि पर किसी तरह का मलबा नहीं डाला जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुलोचना देवी, सीता देवी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, पार्वती देवी, सुरेशी देवी, खिलाप सिंह, भूपाला सिंह, दीवान सिंह, गंगा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, तारा देवी, कलावती देवी, दुर्गा देवी, लक्ष्मण सिंह, बलवंत सिंह, कंचन सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें