फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला के अभियान दल ने बदरीनाथ और वसुधारा में की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीपलकोटी। पर्यावरण संरक्षण और कन्या भ्रूण हत्या की घटनाओं को रोकने का संदेश लेकर अंबाला से बदरीनाथ पहुंची बाइक रैली के प्रतिभागियों ने बुधवार को बदरीनाथ और वसुधारा में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद रैली अंबाला के लिए रवाना हो गई। रैली में 120 मोटर साइकिलों पर 230 लोग सवार थे।
विज्ञापन

अंबाला से आठ सितंबर को शुरू हुई रैली 11 सितंबर को बदरीनाथ पहुंची थी। रैली में शामिल लोगों ने धाम में पर्यावरण संरक्षण और कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। अलकनंदा किनारे और बदरीनाथ बाजार में सफाई अभियान के बाद रैली माणा गांव से करीब पांच किमी दूर वसुधारा भी पहुंची। यहां भी सफाई अभियान चलाया गया। टीम लीडर राकेश मोहन शर्मा ने बताया कि वे विगत 26 वर्षों से अंबाला से बदरीनाथ तक रैली निकाल रहे हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण व कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें