फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :------------
विज्ञापन


डबल इंजन की सरकार चार महीने में फेल : प्रीतम सिंह
-- मुनिकीरेती पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती।
मुनिकीरेती में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का ढोल, नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मुनिकीरेती के चौदहबीघा क्षेत्र में पहुंचे, जहां टिहरी जिला व नरेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश में महज चार महीने में ही फेल हो गई है। बताया कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है और विकास सिमट कर रह गया है। जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस को मजबूती देने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हिंमाशु बिजल्वाण ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि आसन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी फिर से भारी बहुमत के साथ प्रदेश में सत्ता में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व दरजाधारी राज्यमंत्री रमेश उनियाल, विजय सारस्वत, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, मुनिकीरेती निकाय के पूर्व अध्यक्ष मनोज द्विवेदी, ऋषिकेश नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, जगमोहन भंडारी, शोभा खत्री, पद्मा सेमवाल, अजय रमोला, यशवीर पंवार, प्रदीप राणा, प्रेम सिंह नेगी, परवादून जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, कुंवर सिंह नेगी, वीरेंद्र कंडारी, कुंवर सिंह राणा, विनोद बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें