फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर खनन खोलेगी प्रदेश सकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार तय समय पर खनन खोलेगी। खनन सामग्री के अभाव में विकास कार्य प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार को विकास कार्यों के प्रति कृतसंकल्प बताया। सोमवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हरिद्वार में मौजूद रहने के चलते उनसे मिलने आए सीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। हरिद्वार में समीक्षात्मक बैठक के दौरान सामने आए तथ्यों पर उन्होंने संतोष जताया। कहा कि जहां कोई कमी है उसे दूर करा लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बरसात के कारण खनन बंद किया गया था। तय समय पर खनन को शुरू कराया जाएगा। खनन सामग्री के अभाव में विकास कार्य प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनहितों के प्रति जवाबदेह है। पत्रकारों द्वारा खनन शुरू होने पर कुछ संतों द्वारा विरोध की ओर ध्यान आकृष्ट कराने पर सीएम ने कहा कि अनावश्यक विरोध को तवज्जो नहीं दी जा सकती। सरकार जनहित के प्रति समर्पित है। इससे पहले सूरत गिरि बंगला में पत्रकार वार्ता में सीएम ने कहा कि हरिद्वार में भाजपाइयों के बीच चल रहे गुटबाजी और संघर्ष के दौर को वे खुद देखेंगे। हालांकि उन्होंने पार्टी का अंदरूनी और पारिवारिक मामला बताया। कहा कि कौरव और पांडवों में भी द्वंद हो गया था, इसे आपस में निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें