गोपेश्वर। डीसीबी (जिला सहकारी बैंक) चमोली के महाप्रबंधक मनोज कुमार को इस वर्ष का फ्रंटियर बैंकिंग अवार्ड मिला। आठ सितंबर को जयपुर में उन्हें यह सम्मान मिला। वित्तीय साक्षरता अभियान चलाकर चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को बैंकिंग की जानकारी देने पर मनोज कुमार को यह सम्मान दिया गया। डीसीबी चमोली के अंतर्गत 28 बैंक और 80 सहकारी समितियां संचालित हैं। फ्रंटियर बैंकिंग अवार्ड देशभर के ग्यारह बैंकों को दिया गया। बीते सात जुलाई को सूक्ष्म वित्त के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर भी बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार को राज्यपाल केके पॉल भी पुरस्कृत कर चुके हैं।