फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकत्रियों की लंबित समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चमोली जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल के समय का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है, जबकि शासन ने पूरे राज्य की कार्यकत्रियों के मानदेय का भुगतान कर दिया है। कार्यकत्रियों ने न्यूनतम 18000 रुपये मानदेय देने, मिनी कार्यकत्रियों का समान कार्य समान वेतन देनेे, सहायिकाओं के मानदेय में 75 प्रतिशत की वृद्धि करने आदि मांगों के निराकरण पर चर्चा हुई। जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए मंजू डिमरी जिलाध्यक्ष, विमला गैरोला संरक्षक, आशा बुटोला उपाध्यक्ष, सरोज किमोठी महामंत्री, रेखा रावत जिला मंत्री, दुर्गा जोशी कोषाध्यक्ष तथा बीना वर्मा, देवेश्वरी कोठियाल, लीला रौतेला, ममता नेगी, सुनीता ढौंडियाल, लीला उनियाल और ऊषा बिष्ट को सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें