फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालय दिवस पर पौधरोपण किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधरोपण कर मनाया गया हिमालय दिवस
विज्ञापन

-- स्कूली बच्चों ने हिमालय व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
हिमालय दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र के स्कूलों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने हिमालय व पर्यावरण संवर्धन के लिए खुद से पहल शुरू करने का संकल्प लिया। गढ़वाल महासभा की ओर से मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान स्कूल में हिमालय दिवस मनाया गया। महासभा के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। संस्थान के निदेशक डा. राजे नेगी ने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्यों की श्रंखला में शामिल है, मगर पिछले कुछ वर्षों से बढ़ती जनसंख्या के चलते प्रकृति का अंधाधुंध दोहन हुआ है जिससे प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है।
कुछ वर्षों की प्राकृतिक आपदाएं आने वाले समय के लिए किसी बड़े खतरे का संकेत देती हैं। इसलिए सभी को हिमालय बचाओ व इसके संरक्षण के लिए अपनी ओर से पहल करनी होगी। उन्होंने बच्चों, स्कूल स्टाफ व महासभा के सदस्यों को हिमालय व पर्यावरण संरक्षण के लिए नैतिकता के तहत आगे आने का संकल्प दिलाया। इस दौरान महासभा की ओर से बच्चों को हिंदी पखवाड़े की जानकारी दी गई। मौके पर लोक गायक धूम सिंह रावत, उत्तम सिंह, रवि कुकरेती, नरेश उनियाल, शिवानी कंडवाल, दिव्या सक्सेना, निधि शर्मा, ऋचा रावत, कमल सिंह, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज में हिमालय प्रतिज्ञा, स्वच्छता पखवाड़ा व हिंदी पखवाड़े के तहत संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने हिमालय बचाने व उसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करने की प्रतिज्ञा ली। प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें