फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने हिमालय बचाने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चिन्मय डिग्री कालेज में हिमालय बचाओ अभियान के तहत 500 छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने हिमालय की रक्षा की शपथ ली।
कार्यक्रम में प्राचार्य डा. आलोक कुमार ने बताया कि हिमालय हमारी संस्कृति का पोषक, जलवायु की नियंता, प्राणदायी औषधियों का भंडार, मनुष्यों एवं विविध प्राणियों का जीवनदाता है। जिस प्रकार हिमालय हमारी रक्षा करता है, वैसे ही हमें भी हिमालय की रक्षा करनी चाहिए। कालेज में चिन्मय शैक्षिक समिति के अध्यक्ष कर्नल राकेश सचदेवा की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर डा. पीके शर्मा, डा. मनीषा, डा. अजय कुमार, डा. आलोक कुमार, डा. आनंद शंकर सिंह, राकेश चतुर्वेदी, डा. वैष्णवदास, संतोष कुमार, डा. ओमकांत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से हिमालय बचाओ अभियान पर शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन महाविद्यालय की सचिव डा. वीणा शास्त्री ने किया। प्राचार्या डा. शशि प्रभा ने हिमालय के बचाव में महिलाओं की भागीदारी के विषय में बताया। प्रज्ञा द्विवेदी ने आपदा और शिवानी चौधरी, ईशानी प्रकृति पर विचार रखे। इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, श्रीकांत, बिजेंद्र आदि मौजूद थे। संचालन एनएसएस अधिकारी डा. राखी सिंह ने किया। निभा राठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचार्यश्रम संस्कृत महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेविययों ने हिमालय बचाओ रैली का आयोजन किया। प्रतिभागियों ने हिमालय बचाओं की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम अध्यक्ष डा. हरि गोपाल शास्त्री ने बताया कि हिमालय की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इस अवसर पर प्राचार्य महेेश चंद्र जोशी, आचार्य हीराबल्लभ बेलवाल, कार्यक्रम अधिकारी आचार्य साकेत प्रकाश मिश्रा, आचार्य डा. बलेदव प्रसाद चमोली, रविकुमार श्रीवास्तव, देवीदत्त कांडवाल, भाष्कर चंद्र शर्मा, महेश चंद्र बहुगुणा, रमेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र पंत, मनोज कुमार, प्रकाश चंद्र तिवारी, गीता जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें