फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर किया ग्रामीणों को जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पतंजलि विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शनिवार को शांतरशाह गांव में जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को घरेलू हिंसा, नशा, कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया गया।
रैली के बाद सभा में वक्ताओं ने इन कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया। मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ अभिषेक भारद्वाज और रामकुमार गुप्ता के के नेतृत्व में घरेलू हिंसा, भ्रूणहत्या जैसी समस्याओं के कारण, प्रकार एवं निवारण पर एक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ वैशाली ने कहा कि कुरीतियां कहीं भी हों व्यक्ति, परिवार एवं समाज सभी के लिए घातक होती हैं। उन्होंने कहा स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने अपने पतंजलि अभियान से लाखों -करोड़ों व्यक्तियोें को कुरीतियों से मुक्त करके राष्ट्रसेवा से जोड़ा है। कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति कुलवंत ने भी विचार रखे। मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ वैशाली गौड़ के नेतृत्व में आयोजित रैली में पतंजलि विश्वविद्यालय के 120 विद्यार्थियों के साथ-साथ शांतरशाह गांव के प्रधानपति रविंद्र समेत गांव की अनेक महिलायें और बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें